फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dal Lake dry, Dalai Lama leaves for Karnataka, tourism business in recession

Kangra News: डल झील सूखी, दलाई लामा कर्नाटक रवाना, मंदी में पर्यटन कारोबार

Sun, 05 Jan 2025 05:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 05:30 AM IST
विज्ञापन
Dal Lake dry, Dalai Lama leaves for Karnataka, tourism business in recession
इस बार पर्याप्त मात्रा में बर्फबारी भी न होने से धर्मशाला में घटे सैलानी
विज्ञापन

फोरलेन के कार्य से सड़कें क्षतिग्रस्त होना भी एक कारण
डल झील के जीर्णोद्धार के लिए लेकमैन समेत कई विशेषज्ञ बुलाए, फिर भी जमा नहीं हुआ पानी
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला और मैक्लोडगंज पर्यटकों के दीदार के लिए तरसने लगे हैं। पर्यटकों की आमद कम होने के कारण पर्यटन कारोबार को काफी नुकसान पहुंच रहा है। यहां तीन हजार से अधिक होटल, गेस्ट हाउस और रेस्तरां हैं, लेकिन कारोबार में मंदी छाई है।
पर्यटकों की आमद कम होने के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। सबसे बड़ा कारण मैक्लोडगंज के नड्डी स्थित डल झील का सूखना है। यह डल झील पिछले वर्षों से से सूख रही है। जिला प्रशासन ने बीते अगस्त माह में राधाष्टमी के अवसर पर यहां लगने वाले मेले के दौरान इस झील को जलशक्ति विभाग की स्कीमों से पानी छोड़कर भरने का प्रयास किया था, लेकिन उसके बाद इसकी सुध नहीं ली। वर्तमान में यह डल झील पूरी तरह से सूख चुकी है।
विज्ञापन

डल झील के जीर्णोद्धार के लिए लेकमैन समेत कई विशेषज्ञों को बुलाया जा चुका है, लेकिन अभी तक डल झील में पानी एकत्रित नहीं हो पाया है। पर्यटक इस डल झील को देखने आते थे, लेकिन वर्तमान उन्हें में निराशा ही हाथ लग रही है। इसके साथ ही मैक्लोडगंज, नड्डी और भागसूनाग में अभी तक हिमपात नहीं हुआ। धौलाधार की पहाड़ी पर भी बहुत कम बर्फबारी हुई है। इसके अलावा तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा भी शुक्रवार को अपने मुख्य बौद्ध मंदिर से कर्नाटक के बैलकुप्पे के लिए रवाना हो चुके हैं। अब दलाई लामा के अनुयायियों को भी लंबे समय तक उनके दर्शन यहां नहीं हो पाएंगे। एक अन्य कारण फोरलेन के कार्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मटौर से शिमला और पठानकोट से मंडी के लिए प्रस्तावित फोरलेन के कारण सड़कों की हालत काफी खराब है। इसके चलते यहां पर्यटक आने से गुरेज कर रहे हैं। उधर, पर्यटन कारोबारियों सुनील कुमार, प्रदीप कुमार, विवेक, अशोक और सुरजीत सिंह ने बताया कि डल झील सूखने, पर्यटन नगरी में हिमपात न होने, फोरलेन के कार्य और तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के कर्नाटक प्रवास पर जाने से पर्यटन कारोबार में मंदी है।

होटलों की ऑक्यूपेंसी नववर्ष पर 50 फीसदी तक पहुंच गई थी, लेकिन वर्तमान में 15 से 20 फीसदी ही रह गई है। उन्होंने जिला प्रशासन से डल झील के जीर्णोद्धार के कार्य को जल्द शुरू करने की मांग की है। उधर, एसडीएम धर्मशाला संजीव कुमार भोट ने कहा कि डल झील के जीर्णोद्धार के लिए लेकमैन को बुलाया गया था। डल झील के जीर्णोद्धार के लिए योजना बनाई जा रही है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed