{"_id":"66bfdac3c5c2e9fa64099524","slug":"culvert-washed-away-on-panchrukhi-rajpur-road-damage-caused-by-landslide-in-lohana-kangra-news-c-95-1-ssml1021-143582-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पंचरुखी-राजपुर सड़क पर पुलिया बही, लोहना में भूस्खलन से नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पंचरुखी-राजपुर सड़क पर पुलिया बही, लोहना में भूस्खलन से नुकसान
Sat, 17 Aug 2024 04:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 17 Aug 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर/पंचरुखी (कांगड़ा)। उपमंडल में बुधवार रात हुई भारी बारिश ने इलाके में खूब तबाही मचाई है। कई जगहों पर सड़कें टूट गई हैं, तो कई जगहों पर सड़क पर पेड़ गिर गए। पालमपुर समेत कई इलाकों की पेयजल योजनाएं ठप हो गई हैं। खास कर पंचरुखी-राजपुर सड़क की पुलिया टूट कर बह गई है। इससे विभाग को नुकसान के साथ लोगों को भारी परेशानी हुई है। लोहना में हुए भूस्खलन से घरों को खतरा बना हुआ है, जबकि एक घर पर इसका मलबा गिरने पर भारी नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार उपमंडल पालमपुर में बुधवार रात हुई बारिश से काफी नुकसान हुआ है। पंचरुखी-राजपुर सड़क पर बुधवार रात करीब एक बजे पुलिया बह गई। पुलिया के बहने से अभी तक सड़क मार्ग बंद है। विभाग इसे ठीक करने में जुटा हुआ है। इस सड़क के टूटने से वाया बंडविहार या बनूरी हो कर यातायात को शुरू किया गया है। इस पुलिया के टूटने से पानी के वेग में बारिश गुड्डू की स्कूटी और उनके घर आए मेहमान की स्कूटी भी बह गई। वहीं, लोहना में भूस्खलन से घरों पर खतरा मंडरा रहा है जबकि यहां एक घर में मलबा घुस गया। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह पालमपुर के मुख्यद्वार का डंगा धंसने से विश्राम गृह की आवाजाही बंद हो गई। पालमपुर-बैजनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर विभिन्न जगहों ल्हासे और पेड़ गिरने से कई बार यातायात में बाधा आई। कई जगहों पर पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए। उधर, एसडीओ सार्थक सूद ने कहा कि पंचरुखी-राजपुर सड़क पर टूटी पुलिया को ठीक किया जा रहा है।