{"_id":"6a3e960d587a3472ec04620e","slug":"crowds-of-tourists-have-flocked-to-bir-billing-all-hotels-in-the-area-are-fully-booked-kangra-news-c-95-1-kng1037-241607-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बीड़-बिलिंग में उमड़ी सैलानियों, की भीड़ क्षेत्र के सभी होटल पैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बीड़-बिलिंग में उमड़ी सैलानियों, की भीड़ क्षेत्र के सभी होटल पैक
Sat, 27 Jun 2026 08:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 27 Jun 2026 08:38 AM IST
विज्ञापन
पर्यटन और पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में उमड़ी सैलानियों की भीड़। -संवाद
बीड़ (कांगड़ा)। सप्ताहांत और मैदानी राज्यों में गर्मी की छुट्टियों के अंतिम दौर के चलते विश्व प्रसिद्ध पर्यटन व पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में पर्यटकों का जबरदस्त सैलाब उमड़ पड़ा है। क्षेत्र में पर्यटकों की आमद इतनी अधिक रही कि अधिकांश होटल और होम-स्टे पूरी तरह पैक हो गए। बीड़ में कमरे न मिलने के कारण कई पर्यटकों को ठहरने के लिए बैजनाथ और जोगिंद्रनगर का रुख करना पड़ा।
पर्यटकों की इस भारी आवाजाही के बीच बिलिंग जाने वाले 14 किलोमीटर लंबे मार्ग पर दिनभर जगह-जगह जाम लगा रहा। इस संकरे मार्ग पर सैकड़ों वाहनों के एक साथ पहुंचने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ, जिससे पर्यटकों, स्थानीय लोगों और पैराग्लाइडिंग पायलटों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि, बीड़ के लैंडिंग साइट की ओर पुलिस द्वारा लागू की गई वन-वे व्यवस्था से उस मार्ग पर जाम की स्थिति काफी हद तक नियंत्रित रही।
दूसरी ओर, स्थानीय लोगों को इस वन-वे व्यवस्था के कारण कुछ असुविधा भी उठानी पड़ रही है। स्थानीय पैराग्लाइडिंग पायलटों और पर्यटन कारोबारियों ने प्रशासन से मांग की है कि लैंडिंग साइट की तर्ज पर ही बिलिंग मार्ग पर भी विशेष यातायात प्रबंधन लागू किया जाए, ताकि मुख्य पर्यटन सीजन के दौरान इस स्थायी जाम की समस्या से राहत मिल सके और यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर माहौल मिल सके।