{"_id":"60e086218ebc3e549a494382","slug":"crowd-gathered-in-chamunda-temple-two-thousand-got-the-head-kangra-news-sml3757097180","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड पर चामुंडा मंदिर में उमड़ा जन सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड पर चामुंडा मंदिर में उमड़ा जन सैलाब
विज्ञापन
चामुंडा (कांगड़ा)। श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम में 90 दिन के बाद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान जहां स्थानीय लोग मंदिर पहुंचे, वहीं, बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालुुओं ने भी शीश नवाया।
लेकिन भीड़ के बीच कोविड नियमों की पूरी तरह से धज्जियां उड़ाई गईं।
जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश सरकार ने सीमाओं को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया है।
इसके चलते भारी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक हिमाचल का रुख कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार के दिन श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा, जिसमें कई श्रद्धालु तो कोविड-19 के नियमों को ताक पर रखते हुए बिना मास्क घूमते देखे गए। वहीं, कुछ श्रद्धालुओं को मंदिर के साथ बहती बाणगंगा में अठखेलियां करते देखा गया और दर्शनों के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान उन्हें बार-बार मास्क पहने तथा सरकार व प्रशासन की एसओपी के तहत दर्शन करने के लिए बोलते दिखे। शनिवार को मंदिर में करीब दो हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका है।