{"_id":"67471e76f981639eeb0fec41","slug":"crores-wasted-in-the-name-of-development-in-siddhbari-kangra-news-c-95-1-kng1002-156075-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सिद्धबाड़ी में विकास के नाम पर करोड़ों बरबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सिद्धबाड़ी में विकास के नाम पर करोड़ों बरबाद
Wed, 27 Nov 2024 06:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 27 Nov 2024 06:58 PM IST
विज्ञापन
सिद्धबाड़ी में सड़क किनारे फाइबर बिछाने के लिए उखड़ी इंटरलॉक टाइलें। संवाद
रिपीट खबर...
फाइबर केबल डालने के लिए उखाड़ दी स्मार्ट सिटी के तहत बिछाई टाइलें
सड़क किनारों से गायब होने लगीं टाइलें, वाहन चालकों को हो रही दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में विकास के नाम पर सरेआम करोड़ों रुपये की बरबादी की जा रही है। एक तरफ करोड़ों खर्च कर विकास कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है, लेकिन विभागों में आपसी तालमेल न होने के कारण दूसरे कार्यों से लिए पहले से खर्चे करोड़ों रुपयों की बरबादी की जा रही है। कुछ समय पहले निजी दूरसंचार कंपनी ने धर्मशाला, चरान खड्ड और दाड़ी में सड़क किनारे ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने के लिए खोदाई कर उसे ठीक करने के बजाय मिट्टी के भर कर ऐसे ही छोड़ दिया था।
इस वजह से वहां करोड़ों खर्च कर बिछाई इंटरलॉक टाइलों को उखाड़ कर दोबारा दुरुस्त नहीं किया गया था। इस वजह से वहां से अधिकतर टाइलें गायब हो गई हैं। अब सिद्धबाड़ी में जेसीबी से टाइलों को उखाड़कर नालियां बनाई जा रही हैं।
सड़क किनारे जगह ऊबड़-खाबड़ होने के कारण रात के समय राहगीरों को वहां ठोकरें खानी पड़ रही हैं। वहीं, खोदाई के कारण जाम की स्थिति के साथ हादसों का भी खतरा बढ़ गया है। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में विभागों में आपसी तालमेल न होने के कारण सड़कों को धड़ल्ले से खोद कर वैसे ही छोड़ दिया जा रहा है। इस समस्या की ओर न तो नगर निगम धर्मशाला और न लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन
अगले माह से धर्मशाला के तपोवन में विधानसभा का शीतकालीन सत्र आयोजित किया जाना है। ऐसे में सड़कों की खस्ता हालत के कारण संबंधित अधिकारियों की फटकार भी लग सकती है, लेकिन अधिकारी फिर भी आराम फरमा रहे हैं। ऐसे में लोगों में रोष है कि एक तरफ करोड़ों खर्च कर सड़क किनारे टाइलें बिछाई जा रही हैं, लेकिन कुछ समय बाद ही उन्हें जेसीबी मशीनों की मदद से उखाड़ा जा रहा है। बिना प्लानिंग के हो रहे कार्यों से हर कोई परेशान है।
- शहर के विभिन्न स्थानों पर जेसीबी मशीनों की मदद से जो सड़क किनारे लगाई गई टाइलों को उखाड़कर नालियां खोदी जा रही हैं। इसके बारे स्मार्ट सिटी और संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की जाएगी और सड़कों को जल्द ठीक करने के निर्देश दिए जाएंगे। शहर में पैसे की बर्बादी नहीं होने दी जाएगी।
- नीनू शर्मा, मेयर, नगर निगम धर्मशाला