{"_id":"1b38fb9895f735d392cf23a09ef12eb4","slug":"court-imprisonment-in-rape-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार के आरोपी ताया को सात साल की सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुराचार के आरोपी ताया को सात साल की सजा
ब्यूरो/ अमर उजाला, धर्मशाला।
Updated Sat, 21 Nov 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग मंदबुद्धि लड़की के साथ दुराचार करने वाले आरोपी ताया को आरोप सिद्ध होने पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव बाली की अदालत ने 7 साल के कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने सहित आईपीसी की धारा 452 के तहत 2 साल का कारावास और 5 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुुनाई है।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता जिला न्यायवादी विपुल शर्मा और उपजिला न्यायवादी संदीप अगिनहोत्री ने बताया कि 7 नवंबर 2012 को इंदौरा पुलिस थाने में पीड़िता की मां ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में कहा बताया था कि उसकी 17 वर्षीय बेटी के साथ उसके ताया ने दुराचार किया गया। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि जब उसके पति सुबह दिहाड़ी लगाने गए तो करीब 1 बजे उसके देवर ने उसे बताया कि उसकी बेटी के साथ उसके ताया बलदेव उर्फ देव ने दुराचार किया है।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने बताया कि जब वह घर पर पहुंची तो उसकी बेटी ने बताया कि उसके ताऊ ने उसके साथ मारपीट की और उसके साथ बलात्कार किया।
इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी और पुलिस थाना इंदौरा में इस बाबत मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी ताऊ बलदेव उर्फ देव के खिलाफ भादंसं की धारा 376 और 452 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की गई।
अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता विपुल शर्मा ने बताया कि इस मामले में कुल 21 गवाह कोर्ट में पेश किए गए। उन्होंने बताया कि यह दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी।