{"_id":"5aea07bc4f1c1b56098b7c5f","slug":"91525286844-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू के युवकों से हो सकते हैं बड़े खुलासे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मू के युवकों से हो सकते हैं बड़े खुलासे
Updated Thu, 03 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
जम्मू के युवकों से हो सकते हैं बड़े खुलासे
बैंक से पैसे उड़ाने के मामले में किए हैं गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)। पपरोला में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से पैसे उड़ाने के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े जम्मू के दोनों युवकों के तार किसी बड़े गिरोह से जुड़े होने की उम्मीद है। बुधवार को पंचरुखी पुलिस ने बैजनाथ से दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, पंचरुखी पुलिस की छानबीन के बाद युवकों को कांगड़ा पुलिस ले जाना चाहती है। गौरतलब है कि गत मंगलवार को युवकों ने वरिष्ठ नागरिक से बैंक में 15 हजार उड़ा लिए थे और पूर्व नियोजित योजना के तहत भागने लगे थे, लेकिन स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से भागने में सफल नहीं हो सके थे। भाग रहे दोनों युवकों के पास जम्मू नंबर की कार है। इस कार को बैंक से कुछ दूरी पर पार्क करके पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत घटना के बाद भागने के लिए तैयार रखा गया था। बुधवार को दोनों युवकों से पुलिस ने पूछताछ की है। वहीं पंचरुखी, शाहपुर और कांगड़ा में चोरी और अन्य वारदातों के प्रभावित लोगों में भी युवकों को लेकर जानकारी हासिल करने की होड़ लगी रही। उम्मीद की जा रही है कि इन वारदातों के तार कहीं न कहीं इन युवकों के साथ जुड़े हुए हो सकते हैं। डीएसपी प्रताप ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ की है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।