फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   लैंडिंग के दौरान त्रियूंड में पैराग्लाइडर घायल

लैंडिंग के दौरान त्रियूंड में पैराग्लाइडर घायल

Sun, 29 Apr 2018 10:44 PM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
लैंडिंग के दौरान त्रियूंड में पैराग्लाइडर घायल
त्रियुंड में लैंडिंग के दौरान पैराग्लाइडर घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय ट्रैकिंग रूट त्रियुंड में एक पैराग्लाइडर घायल हो गया। पायलट ने उड़ान पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग से भरी थी और उड़ता हुआ त्रियुंड पहुंचा था। घायल पायलट की पहचान आलोक निवासी बैंगलुरू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि त्रियुंड में आकर वह लैंड करने लगा तो उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गया। इस दुर्घटना में आलोक के एक पैर में चोट आई है। घटना की सूचना मिलने पर मैक्लोडगंज पुलिस का एक बचाव दल त्रियुंड के लिए रवाना हुआ है। पुलिस के मुताबिक आलोक की हालत स्थिर है और देर रात तक उसे त्रियुंड से अस्पताल पहुंचा दिया जाएगा। पुलिस थाना मैक्लोडगंज के एसएचओ अभिमन्यु शर्मा ने बताया कि पैराग्लाइडर पायलट के घायल होने की सूचना पुलिस को मिली थी। घायल पायलट को लाने के लिए बचाव दल भेजा गया था और घायल पायलट को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed