फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ट्रक-बाइक टक्कर में सिक्योरिटी गार्ड की मौत

ट्रक-बाइक टक्कर में सिक्योरिटी गार्ड की मौत

Sat, 25 Nov 2017 11:18 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
ट्रक-बाइक टक्कर में सिक्योरिटी गार्ड की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल के माहलपट्ट गांव के पूर्व सैनिक कुलदीप कुमार कटोच (49) की पपरोला में ठारू के पास हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। पालमपुर के होल्टा स्थित सीएसआईआर कार्यालय में बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात कुलदीप कटोच शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रहा था कि ठारू के आगे पालमपुर की तरफ से आ रहे वूल फैडरेशन के ट्रक से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। ट्रक की टक्कर लगने के बाद कुलदीप सड़क के किनारे बने पैराफिट से टकरा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि पैराफिट से टकराने के बाद कुलदीप का हेल्मेट टूट गया और सिर पर गहरी चोट लगने से कुलदीप कुमार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद कुलदीप को तुरंत उपमंडलीय चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीएसपी पूर्ण चंद ठुकराल ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक शाम लाल को हिरासत में लेने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है ।
विज्ञापन


ठारू से टाशीजोंग तक नहीं रुक रहे हादसे
तीन साल में हो चुके हैं दर्जनों हादसे, चार लोगों ने गंवाई जान
तेज रफ्तार को माना जा रहा कारण
राजकुमार सूद
बैजनाथ (कांगड़ा)। पपरोला कस्बे के ठारू से लेकर टाशीजोंग पुल तक का क्षेत्र एक्सीडेंटल जोन बनता जा रहा है। शनिवार सुबह इस आधे किलोमीटर मार्ग पर एक और व्यक्ति हादसे का शिकार हो गया। करीब तीन वर्षों में इस आधे किमी मार्ग पर एक दर्जन हादसे हो चुके हैं, जिनमें चार लोगों की जान जा चुकी है। इस मार्ग पर दोनों तरफ से आने वाले वाहनों की गति सीमा से अधिक रहती है और बड़े वाहन अधिकांश अवसरों पर संतुलन खो बैठते हैं । लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों से ठारू से लेकर टाशीजोंग तक राजमाग के इस हिस्से में वाहनों की गति पर अंकुश लगाने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार माह पहले ही शुरू की थी सीएसआईआर में नौकरी
बैजनाथ। ठारू के पास सड़क हादसे में मौत का शिकार बने कुलदीप कुमार कटोच की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। तीन वर्ष पूर्व भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कुलदीप कुमार ने पहले बद्दी में निजी कंपनी में नौकरी ज्वाइन की और चार माह पूर्व ही पालमपुर स्थित सीएसआईआर (सेंट्रल काउंसिल आफ इंडियन रिसर्च) के कार्यालय में बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात हुए थे। उनका बेटा चंडीगढ़ में मैकेनिकल इंजीनियरिंग का छात्र है, जबकि बेटी निजी स्कूल में पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed