{"_id":"5ba52710867a55019d6175fa","slug":"81537550096-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पास न देने पर बेरहमी से पीटा टिप्पर चालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पास न देने पर बेरहमी से पीटा टिप्पर चालक
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पास न देने पर पीटा टिपर चालक
पुलिस थाना लंबागांव में दर्ज हुआ मामला
अमर उजाला ब्यूरो
लंबागांव (कांगडा़)। अप्पर लंबागांव के पास कुछ अज्ञात लोगों ने शुक्रवार देर शाम एक टिपर चालक की पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार जयसिंहपुर की तरफ से क्रेशर की रेत लेकर आ रहे एक टिपर चालक से लंबागांव के पास एक इनोवा कार वाले ने पास मांगा, लेकिन टिपर लोड होने और साइड में जगह ने होने के कारण चालक पास नहीं दे पाया। इसके बाद जैसे ही अपर लंबागांव के पलाहनिया मोड के पास टिपर पहुंचा तो कार चालक ने टिपर को ओवरटेक करते अपनी कार टिपर के आगे खड़ी कर दी और टिप्पर चालक को उतारकर बेरहमी से पीटा। राहगीर चलते लोगों ने जब टिप्पर के चालक को पीटते देखा तो उन्होंने इसकी सूचना लंबागांव पुलिस थाने को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो गए। पीड़ित राकेश कुमार पुत्र विशंभर दास गांव अवैरी डाकघर तारागढ़ तहसील बैजनाथ का निवासी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तालाश शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि लंबागांव पुलिस के एसएचओ विपिन कुमार ने की है।