{"_id":"59e209984f1c1b79548b74f9","slug":"81507985816-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तयोडा में पुलिस ने पकड़ी चलती भट्ठी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तयोडा में पुलिस ने पकड़ी चलती भट्ठी
Updated Sat, 14 Oct 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डमटाल/इंदौरा(कांगड़ा)। ठाकुरद्वारा पुलिस ने तयोडा गांव से पुलिस ने भट्ठी और 40 हजार मिलीलीटर लाहन पकड़ी है। इसके साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी के प्रभारी सुरिंदर सिंह और हेड कांस्टेबल इंद्र सिंह ने टीम सहित तयोडा के एक घर में दबिश दी। सूचना मिली थी कि तयोडा के जॉनी पुत्र कश्मीरी लाल घर में अवैध शराब का धंधा करता है। इस पर ठाकुरद्वारा पुलिस ने दबिश दी।
दबिश के दौरान आरोपी ने घर शराब की भट्ठी चढ़ाई हुई थी। इसको घर की तलाशी के दौरान 40 हजार मिलीलीटर लाहन बरामद की। पकड़ी गई नशे की खेप और चलती भट्ठी को पुलिस ने कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी लाया गया है। नूरपुर के डीएसपी मेघनाथ चौहान ने बताया कि मौके पर पुलिस ने चलती भट्ठी और 40 हजार मिलीलीटर लाहन बरामद की है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।