{"_id":"5cb0cc0cbdec2214757c6350","slug":"71555090444-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ां-बेटा सोए रहे, चोर खिड़की तोड़ जेवर चुरा गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ां-बेटा सोए रहे, चोर खिड़की तोड़ जेवर चुरा गए
विज्ञापन
मां-बेटा सोए रहे, चोर खिड़की तोड़ जेवर चुरा गए
कांगड़ा शहर के हलेड़कलां में चोरों ने आधी रात को दिया चोरी को अंजाम
जेवरों के अलावा बाकी सामान और दस्तावेज खेतों में फेंक गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो
कांगड़ा। शहर के साथ सटी ग्राम पंचायत हलेड़कलां में मध्य रात्रि चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। हलेड़कलां निवासी संजीव कुमार के घर से करीब 3 लाख रुपये के जेवर और करीब 20 हजार रुपये नकदी ले गए। घर में संजीव कुमार अपनी मां के साथ रहता है। संजीव की पत्नी की एक माह पहले मौत हो चुकी है। वीरवार रात को मां बेटे घर में ही थे लेकिन चोरों ने इतनी सफाई से काम को अंजाम दिया कि उनको भनक तक नहीं लगी। चोरों ने घर के पिछली तरफ लगी खिड़की की जाली काटकर, ग्रिल खोली और कमरे में घुस गए। इसके उपरांत चोरों ने कमरे में रखी अलमारी से गहने व नकदी चुराई व घर का सारा सामान भी टटोला और जो जरूरत का लगा, उसे अपने साथ ले गए। यहां तक कि अलमारी में जो जरूरी दस्तावेज एक थैले में रखे थे उन्हें भी घर के पिछली तरफ खेतों में फेंक गए। संजीव कुमार का कहना है कि इस घटना में उसके घर में रखे करीब 3 लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवर और घर में रखे गए 20 हजार रुपये भी चोर ले गए हैं। सुबह उठकर जब उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए। सारा सामान बिखरा पड़ा था और खिड़की की खोली गई ग्रिल देखी। वहां से बाहर झांककर देखा तो उनका कुछ सामान और जरूरी कागजात खेतों में पड़े थे। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन शुरू कर दी है। घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी कांगड़ा विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चोरी की इस वारदात को सुलझाने के लिए डॉग स्क्वायड की मदद भी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि इस चोरी की घटना में शामिल चोर जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।