{"_id":"5bd8a669bdec2269945c9fd8","slug":"71540925033-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुंगली के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तुंगली के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां की कटोरा पंचायत के गांव वन तुंगली के जंगल में पेड़ से लटका युवक का शव मिला। युवक की पहचान महिंद्र सिंह (35) पुत्र प्रताप सिंह गांव नाणा तहसील जवाली के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह कटोरा पंचायत के प्रधान कुलदीप चंद को स्थानीय लोगों ने युवक की लाश की सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया। जवाली के डीएसपी ज्ञान चंद भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों को बुलाया और उनके सामने पेड़ से लटके शव को नीचे उतारा। उसके भाई का कहना है कि वह मेहनत-मजदूरी करता था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। वह कुछ वर्षों से घर नहीं आ रहा था। कुछ समय पहले भी स्थानीय रेस्टोरेंट में मेहनत-मजदूरी का काम करता था। उसकी मुंहबोली बहन ने बताया कि मोहिंद्र शनिवार शाम को उनके घर आया था और शराब के नशे में होने के कारण रात को ही वापस लौट गया था।
डीएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्ट्या यह आत्महत्या का मामला बनता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।