{"_id":"5b5229734f1c1b58488b5fa0","slug":"71532111219-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलह में रात को घर के बाहर खड़ी स्कूटी को लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुलह में रात को घर के बाहर खड़ी स्कूटी को लगाई आग
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात को घर के बाहर खड़ी स्कूटी को लगा दी आग
सुलह की घटना, पुलिस ने किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल की सुलह पंचायत के मझाकड़ा गांव में शरारती तत्वों ने घर के आंगन में खड़ी स्कूटी को आग लगा दी। इससे स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सतीश कुमार पुत्र पुरुषोत्तम चंद ने देर रात आठ बजे के करीब अपने घर के सामने अपनी स्कूटी खड़ी की थी। वह रोजाना ही यहां पर रात को स्कूटी खड़ी करते थे। इस पर रात के करीब 12 बजे आग की लपटें उठती देखीं तो देखा कि घर के बाहर खड़ी स्कूटी आग की लपटों में घिरी थी। टायर फटने से हुए धमाके से पूरे गांव वाले उठकर घटनास्थल पर पहुंच गए। उसी समय लोगों ने स्कूटी में लगी आग को बड़ी मुश्किल से बुझाया लेकिन, तब तक स्कूटी जल कर राख हो गई थी। लोगों ने मौके पर स्थानीय वार्ड सदस्य प्यार चंद, उपप्रधान रमेश समेत पुलिस को भी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने भी घटनास्थल का दौरा कर तथ्य जुटाए हैं। सतीश कुमार शम्मी ने बताया कि स्कूटी में रखे कई महत्वपूर्ण कागज भी आग से जल गए हैं। उधर, डीएसपी पालमपुर विकास धीमान ने कहा कि पुलिस ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया है। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।