फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   नौकरी लगने के नाम पर पहले मांगी सिक्योरिटी राशि

नौकरी लगने के नाम पर पहले मांगी सिक्योरिटी राशि

Fri, 29 Mar 2019 12:02 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
नौकरी लगने के नाम पर पहले मांगी सिक्योरिटी राशि
धर्मशाला। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। कांगड़ा जिला के एक युवक को नौकरी के नाम से नियुक्ति पत्र मिला है जो जांच में फर्जी पाया गया है। प्रशासन ने ऐसे किसी भी नियुक्ति पत्र के झांसे में न आने की युवाआें से अपील की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार युवक को नियुक्ति पत्र भेजकर कहा गया कि पद पर नियुक्ति से पूर्व उसे 18,800 रुपये की राशि जमा करानी होगी। 26,500 रुपये के वेतन के लिए साक्षात्कार व लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। युवक को जमा राशि से प्री ट्रेनिंग कराई जाएगी। युवक ने जब जिला उपायुक्त को सूचना दी तो पशुपालन विभाग कांगड़ा के उपनिदेशक के माध्यम से मामले की जांच कराई गई। ई-मेल के जरिए मालुमात हासिल की गई तो पता चला कि पूरा मामला फर्जीवाड़े का है। आईवीआरआई में तकनीशियन और हेल्पर की सीधी भर्ती के जिक्र के पीछे पैसे एेंठने की मंशा है। उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि ऐसा मामला सामने आने पर पशुपालन विभाग के उपनिदेशक को मामले की जांच के लिए भी कहा गया था। जिस पर भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के अधिकारियों से संपर्क भी किया गया तथा ऐसे नियुक्ति पत्रों को फर्जी बताया गया है। इस बाबत थाना इज्जत नगर बरेली में एफआईआर दर्ज होने की बात भी सामने आई है। उपायुक्त ने युवाओं से आग्रह किया है कि इस तरह के किसी भी झांसे में नहीं आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed