फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   दिल्ली-पालमपुर रूट की बसों में होता नशे का कारोबार

दिल्ली-पालमपुर रूट की बसों में होता नशे का कारोबार

Fri, 21 Sep 2018 10:45 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली-पालमपुर रूट की बसों में होता नशे का कारोबार
परिचालक चंद पैसों के लिए करता है काम या किसी गिरोह से तार
विज्ञापन

परिवहन निगम के पकड़े गए परिचालक की गिरफ्तारी से उठे सवाल
विनोद राणा
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश परिवहन निगम की बस में परिचालक से पकड़े गई भुक्की के मामले में हर किसी को झकझोर कर दिया है। नशे के इस कारोबार में संलिप्त पाए गए परिचालक की इस करतूत से हर कोई हैरान है। परिवहन निगम की बस के परिचालक से पकड़ी गई भुक्की से अब कई सवाल उठने लगे हैं। अब सवाल यह है कि क्या चंद पैसों की खातिर परिचालक यह सब ऐसा करते हैं या किसी नशे के अन्य बड़े गिरोह के साथ यह मिल कर काम कर रहे हैं। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अंदेशा जताया जा रहा है कि क्या परिवहन निगम के कर्मचारी भी नशे के इस कारोबार से जुड़े हैं, जबकि पालमपुर में पकड़े गए परिचालक पर पुलिस की नजर पिछले कई दिनों से थी। पुख्ता सूत्रों की मानें तो पुलिस के पास पिछले कई दिनों से शिकायत आ रही थी कि परिवहन निगम की बसों में कुछ अवैध नशे का कारोबार हो रहा है, जबकि यह कारोबार दिल्ली से चलने वाली परिवहन की डीलक्स बसों में हो रहा है। लिहाजा, खुफिया पुलिस की नजर में गिरफ्तार परिचालक पिछले कई दिनों से था। पुलिस परिचालक को रंगे हाथों पकड़ना चाहती थी, इसलिए परिचालक पर पुलिस की नजर थी। लिहाजा, शुक्रवार को पुलिस ने परिवहन निगम के परिचालक को एक किलो 870 ग्राम भुक्की के साथ गिरफ्तार कर लिया।
उधर, डीएसपी विकास धीमान ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच में क्या मामला सामने आता है। उसका पता जल्द चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed