{"_id":"5b50d6594f1c1b0c718b5005","slug":"61532024409-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौरा के चक नंगलिया में दिनदिहाड़े घर में सेंधमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंदौरा के चक नंगलिया में दिनदिहाड़े घर में सेंधमारी
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौरा के चक नंगलिया में दिनदहाड़े घर से लाखों की चोरी
दस तोले सोने के जेवरात और ढाई लाख रुपये की नकदी उड़ाई
अमर उजाला ब्यूरो
डमटाल/इंदौरा (कांगड़ा)। पुलिस थाना इंदौरा के चक नंगलिया गांव में चोरों ने दिनदहाड़े घर में सेंधमारी कर लाखों रुपये के सोने के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ किया है। पुलिस थाने में चक नंगलिया निवासी पुरुषोत्तम सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह नौकरी पर था और पत्नी किसी काम से घर से बाहर थी। जब शाम के समय वह अपनी पत्नी रीता देवी के साथ घर पहुंचा, तो देखा की घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। गेट के ताले टूटे देखकर वे चकित हो गए। जैसे ही दोनों ने घर में प्रवेश किया तो अंदर सारा सामान बिखरा था। जब घर की जांच की गई तो पाया की शातिर करीब 10 तोले सोने के जेवरात और घर में रखी लगभग ढाई लाख रुपये की नकदी, एटीएम, गाड़ी के दस्तावेज सहित अन्य कागजात गायब थे। इस पर तुरंत पुलिस थाना इंदौरा को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर एएसआई संतोष कुमार अपनी पुलिस टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे और घर में बिखरे हुए सामान और आसपास के क्षेत्र का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। उधर, थाना प्रभारी संदीप पठानिया ने पुलिस मामले की जांच कर रही है।