{"_id":"5ad0ec034f1c1b9e098b45bc","slug":"61523641347-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने घर से उड़ाए चांदी के बर्तन और नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने घर से उड़ाए चांदी के बर्तन और नकदी
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने घर से चांदी के बर्तन और नकदी उड़ाई
भवारना (कांगड़ा)। पुलिस थाना भवारना के तहत आते गांव गढ़ बस्ती में चोरों ने एक घर से चांदी के बर्तन और घर में रखी नकदी पर हाथ साफ किया है। जानकारी के अनुसार घर के मालिक सीपी वर्मा अपने परिवार समेत बाहर रहते हैं। इसी का फायदा उठाकर गढ़ बस्ती निवासी सीपी वर्मा के घर के ताले तोड़ चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसका पता चलते ही पड़ोसियों ने इसकी सूचना सीपी वर्मा को दी। सीपी वर्मा जब घर आए, तो उन्होंने देखा कि चोर चांदी के वर्तन और कुछ नकदी ले गए हैं। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। उधर, भवारना थाना के प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि थाने से पुलिस ने शिकायत मिलते ही घटनास्थल का दौरा किया है। पुलिस ने पूरा जायजा लेकर छानबीन शुरू कर दी है।