फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पैसों के लेन-देन को लेकर मारपीट

पैसों के लेन-देन को लेकर मारपीट

Tue, 09 Jan 2018 11:33 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
पैसों के लेन-देन को लेकर मारपीट
कांगड़ा। बस स्टैंड से कुछ दूरी पर एक दुकान में पैसों के लेन-देन को लेकर झगड़े का मामला पुलिस में दर्ज किया गया है। घटना को लेकर दुकान मालिक अविनाश ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। डीएसपी संजीव चौहान ने बताया कि शिकायत में दुकानदार ने आरोप लगाया कि उसने 65 हजार में एक काम ठेके पर दिया था और 20 हजार रुपये अग्रिम दिए थे। शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी दुकान पर ठेकेदार समेत अन्य लोग आए और पैसे मांगने लगे। लेकिन दुकानदार ने निर्माण कार्य पूरा होने के उपरांत ही भुगतान की बात कही, इस पर ठेकेदार ने बहसबाजी शुरू कर दी। आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके गल्ले से 12 हजार रुपये निकाल लिए और दुकान का टेबल भी तोड़ दिया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed