{"_id":"5b7168aa42c792125b776e7b","slug":"51534159018-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहपुर में फिर टूटे दुकान के ताले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाहपुर में फिर टूटे दुकान के ताले
Updated Mon, 13 Aug 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार रात चोरों ने पुलिस थाना शाहपुर की नाक तले बाजार के बीचों-बीच किराना की दुकान को निशाना बनाकर नकदी, बादाम, देसी घी सहित अन्य सामान पर हाथ साफ किया।
जानकारी के मुताबिक व्यापार मंडल शाहपुर के अध्यक्ष जोगिंद्र जिंदू की दुकान का दरवाजा तोड़कर चोर बादाम, देसी घी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने गल्ले में रखी हजारों की राशि को भी चुरा लिया। घटना का पता रविवार सुबह उस समय लगा, जब दुकान मालिक ने दुकान का दरवाजा टूटा देखा। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चोर वारदात को अंजाम देने के बाद 39 मील की तरफ भागे है। चोरों ने चोरी किया गया सामान भी सड़क पर फेंक दिया।
बता दें कि शाहपुर में इससे पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। दो दिन पहले ही चोरों ने सिहोलपुरी में एक साथ कई घरों के ताले तोड़ डाले थे, चोरों के हाथ हालांकि कुछ भी नहीं लगा था। लेकिन दो दिन बाद फिर चोरी की वारदात ने लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। वहीं पिछले चोरी के मामलों को हल करने में भी शाहपुर पुलिस नाकाम रही है। इस संदर्भ में शाहपुर पुलिस थाना प्रभारी गंभीर चंद ने कहा कि दुकान में शटर नहीं था, बल्की पुराने दरवाजे के फट्टे से ही दरवाजा बना हुआ था। चोरों ने पुराने दरवाजे के फट्टे तोड़कर चोरी की घटना की अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।