फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   चली ट्रेन से गिरा युवक, गंभीर घायल

चली ट्रेन से गिरा युवक, गंभीर घायल

Thu, 19 Jul 2018 11:53 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
चली ट्रेन से गिरा युवक, गंभीर घायल
घाड़जरोट में चलती ट्रेन से गिरा युवक
विज्ञापन

भनेई में ट्रेन से टकरा कर महिला घायल
दोनों की हालत गंभीर, युवक की नहीं हो पाई पहचान
घायल महिला गायत्री देवी पत्नी जैसी राम नरगाला की रहने वाली
अमर उजाला ब्यूरो
जवाली (कांगड़ा)। पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर वीरवार को पठानकोट की तरफ जा रही ट्रेन से घाड़जरोट के नजदीक एक युवक गिर गया और बुरी तरह से घायल हो गया। घायल युवक को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरोटा सूरियां पहुंचाया गया। साथ ही पुलिस को भी सूचित किया गया। बताया जा रहा है कि अभी तक युवक बेहोश है। युवक की जेब से ज्वालामुखी रोड से जवावाला शहर (जवाली) की टिकट बरामद हुई है। इसके अलावा अन्य ऐसा कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला है, जिससे युवक की पहचान की जा सके। वहीं, युवक का मोबाइल फोन भी बंद हो गया। इस बारे में रेलवे पुलिस को सूचित किया गया है।

वहीं, इसी रेलमार्ग पर भनेई के पास एक बुजुर्ग महिला रेल से टकराकर बुरी तरह घायल हो गई है। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को साथ लगते निजी अस्पताल में पहुंचाया। इसके बाद घायल महिला को सिविल अस्पताल जवाली में पहुंचाया गया, जहां से उसे नूरपुर अस्पताल में रेफर कर दिया है। घायल महिला की शिनाख्त गायत्री देवी (84) पत्नी जैसी राम निवासी नरगाला के रूप में हुई है। घायल महिला के पुत्र किशन कुमार ने बताया कि उनकी माता दिमागी रूप से ठीक नहीं थी तथा उसको सुनाई भी कम देता था।
विज्ञापन


-पुलिस को महिला के घायल होने की सूचना मिली है। घायल महिला के बारे में रेलवे पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है। - नीरज राणा, एसएचओ, जवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed