{"_id":"5aca66894f1c1bdd618b62ed","slug":"51523213961-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजधार हथियार के दम पर उड़ाई टैक्सी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेजधार हथियार के दम पर उड़ाई टैक्सी
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गग्गल (कांगड़ा)। गग्गल चौक में रात करीब आठ बजे तेजधार हथियार दिखाकर टैक्सी उड़ा ले गए। टैक्सी चालक एवं मालिक साजन कपूर निवासी इच्छी ने इस संदर्भ में पुलिस थाना गगल में मामला दर्ज करवा दिया है। टैक्सी चालक के अनुसार गग्गल चौक पर खड़े दो युवकों और एक युवती से जब उसने टैक्सी सेवा के लिए पूछा तो उन्होंने उसके पहले गाली गलौज किया और फिर तेजधार हथियार दिखाकर उसे टैक्सी से उतार दिया और स्वयं टैक्सी लेकर फरार हो गए। जिसकी शिकायत उसने गगल थाना में दर्ज करवा दी है। जानकारी के अनुुसार गगल चौक पर नजर रखने के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे भी कई दिनों से खराब पड़े हुए हैं।
वहीं, टैक्सी चालक की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसके अलावा पुलिस ने क्षेत्र के आसपास के सभी थानों को इसके बारे में सूचित कर दिया है। वहीं मामले की पुष्टि एसपी संतोष पटियाल ने की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।