फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पुलिस ने जब्त शराब की वापस, एक्साइज ने बंद करवाया ठेका

पुलिस ने जब्त शराब की वापस, एक्साइज ने बंद करवाया ठेका

Wed, 03 Apr 2019 12:22 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त शराब की वापस, एक्साइज ने बंद करवाया ठेका
पंचरुखी (कांगड़ा)। पंचरुखी में बिना कागजों से शुरू कर दिए देसी शराब के ठेके से पुलिस ने शराब जब्त कर बाद में लौटा दी, लेकिन बाद में आबकारी एवं कराधान विभाग ने मौके पर पहुंचकर ठेका बंद करवा दिया। मामला मंगलवार का है।
विज्ञापन

नीलामी के बाद पुराने ठेकेदारों ने शराब निकाल ली है, जबकि नए ठेकेदारों ने ठेके में अपना स्टॉक रखना शुरू कर दिया है। मंगलवार को जैसे ही पंचरुखी में देसी शराब का ठेका खुला। पुलिस को इसके प्रमाण पत्र न होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शराब की 70 पेटियां जब्त कर लीं। हालांकि, बाद में पुलिस ने यह पेटियां वापस लौटा दीं। इसके बाद सायं आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने ठेकेदार से ठेके से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन ठेकेेदार विभाग की टीम को दस्तावेज नहीं दिखा सका। ऐसे में टीम ने मौके पर ही ठेका बंद करवा दिया। उधर, पंचरुखी थाना प्रभारी श्याम लाल ने बताया कि पुलिस ने जब्त की शराब वापस कर दी थी। बाद में आबकारी एवं कराधान विभाग ने ठेका बंद करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed