{"_id":"5ba5270d867a557f714f7c57","slug":"41537550093-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में चोरी करते पकड़ा एक, दो फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर में चोरी करते पकड़ा एक, दो फरार
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर में चोरी करते एक दबोचा, दो फरार
ज्वालामुखी में शिव मंदिर पर डाल रहे थे डाका
अमर उजाला ब्यूरो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। उपमंडल के पुरत्याला में शिव मंदिर में चोरों ने दान पात्र पर हाथ साफ कर लिया। इस चोरी में तीन लोग शामिल थे, जिनमें से एक चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथों दबोच लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए चोर की पहचान मनोज कुमार पुत्र करतार चंद निवासी हंडाल तहसील रक्कड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरवार रात मंदिर में चोर जब इस घटना को अंजाम दे रहे थे, तो इसी बीच ग्रामीणों को इस बात की भनक लगी और उन्होंने एक चोर को रंगे हाथों दबोच लिया, जबकि अन्य भागने में कामयाब हुए। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया युवक नशे का आदी है और पहले भी अपने घर पर नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर चुका है। यह बयान उसके परिजनों ने खुद थाने में आकर चोर पर लगाए है। वहीं मामले की पुष्टि डीएसपी योगेश दत्त जोशी ने की है।