{"_id":"5caa476abdec2214216cd9fb","slug":"31554663274-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का जुर्म कबूला, बता नहीं रहा कैसे की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी का जुर्म कबूला, बता नहीं रहा कैसे की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजनाथ (कांगड़ा)। पपरोला में ज्वैलर्स की दुकान में लाखों की चोरी मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी सुरेश कुमार ने चोरी का जुर्म तो कबूल कर लिया है। लेकिन आरोपी ने अभी तक पुलिस को यह नहीं बताया है कि उन्होंने वारदात को अंजाम कैसे दिया है। वारदात में कितने लोग शामिल रहे हैं। इसकी भी पुलिस जांच कर रही है।
कोर्ट से पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी सुरेश से पुलिस हर पहलू से पूछताछ कर रही है। रिमांड के तीसरे दिन रविवार को आरोपी को पुलिस प्रदेश के बाहर लेकर गई है, जिस-जिस स्थान पर चोरी के बाद आरोपी गया था। वहीं मामले में सबसे पहले पकड़े गए मेरठ के तनवीर अहमद को कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया है। मुख्य आरोपी सुरेश कुमार पपरोला के वर्मा ज्वैलर्स की दुकान पर कारपेंटर का काम करता था। दुकान के अंदर की स्थिति से पूरी तरह से वाकिफ था, लेकिन पुलिस पूछताछ में सुरेश दुकान में अंदर जाने और बाहर आने के रास्तों की सही जानकारी नहीं दे सका है। माना जा रहा है कि वह पुलिस को गुमराह कर रहा है। चोरी की वारदात में चोरों ने दुकान के आगे और पीछे वाले भाग के शटरों के तालों को तोड़ने के बजाय दुकान के ऊपरी रास्ते को चुना था। मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से भी पुलिस मामले में तथ्य जुटा रही है।
उधर, डीएसपी बैजनाथ प्रताप ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोरों ने चोरी को किस योजना से अंजाम दिया, मामले में कितने लोग संलिप्त थे। चोरी के बाद चोरों ने सामान को क्यों वापस किया? इन सभी पक्षों को लेकर पुलिस मामले में जांच कर रही है।