फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कूहना में युवक की जहर खाने से मौत

कूहना में युवक की जहर खाने से मौत

Fri, 15 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
कूहना में युवक की जहर खाने से मौत
कूहना में युवक ने खाया जहर, मौत
विज्ञापन

पुलिस ने पारिवारिक कलह होने की जताई आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
रक्कड़ (कांगडा)। निकटवर्ती गांव कूहना के एक युवक रंगीन सिंह (40 वर्ष) पुत्र बिक्रम सिंह की शुक्रवार दोपहर जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। रंगीन सिंह ज्वालामुखी में प्रसाद की दुकान पर कार्य करता था।

जानकारी के अनुसार रंगीन सिंह शुक्रवार सुबह ज्वालामुखी से अपने घर पहुंचा और नहाने के बाद नाश्ता किया। कुछ देर बाद उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। युवक की पत्नी रचना ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रंगीन सिंह लगातार दो-तीन दिन से जहरीली दवाई निगलकर आत्महत्या करने की धमकियां दे रहा था। पुलिस को दिए बयान में मृतक की पत्नी ने बताया कि उसने दवाई निगलने के बाद कहा था कि उसने सल्फास की एक गोली निगल ली है। पुलिस की ओर से सल्फास की शीशी भी घर के साथ लगते खेत से बरामद की गयी है। इससे पहले कि उसे कहीं आसपास नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जाता, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी पत्नी ने तुरंत इसकी सूचना कूहना पंचायत के प्रधान रामपाल को दी और पंचायत प्रधान ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस थाना रक्कड़ में दी गई। पुलिस का कहना है कि घटना का मुख्य कारण पारिवारिक कलह हो सकती है। हालांकि, स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगी। मृतक अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है। मौके पर पहुंची पुलिस थाना रक्कड़ की टीम ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया गया है। डीएसपी ज्वालामुखी योगेश दत्त जोशी ने कहा कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed