फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   एटीएम लुटरों का गिरोह पंजाब में गिरफ्तार

एटीएम लुटरों का गिरोह पंजाब में गिरफ्तार

Tue, 17 Oct 2017 09:22 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
एटीएम लुटरों का गिरोह पंजाब में गिरफ्तार

विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल और पंजाब में दो वर्षों में 22 एटीएम लूटने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पंजाब की कपूरथला पुलिस ने सुल्तानपुर लोधी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 78 लाख रुपये नकदी और पांच हजार नशीली गोलियां बरामद की हैं।
एसएसपी कपूरथला संदीप कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि एटीएम लुटेरा गिरोह ने बीते दो वर्षों में जिला कांगड़ा में भी एटीएम लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। आरोपियों ने पूछताछ में कबूला है कि उन्होंने जुलाई, 2015 में ज्वालामुखी में एटीएम तोड़कर 10 लाख रुपये लूटे थे। गिरोह ने सितंबर 2015 में धर्मशाला के पास दाड़ी में एटीएम से दो लाख रुपये और दिसंबर 2016 में ज्वालामुखी के पास एटीएम तोड़कर करीब 32 लाख रुपये लूटे हैं। यही नहीं, इस गिरोह ने पिछले साल दिसंबर में ऊना के गगरेट में भी एटीएम लूटने का प्रयास किया था, लेकिन नकदी लूटने में नाकाम रहे थे। जिला कांगड़ा पुलिस को इन वारदातों में संलिप्त गिरोह की लंबे समय से तलाश थी। अब एटीएम लुटेरा गिरोह के पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ने से जिले में एटीएम लूट की अन्य कई वारदातों के हल होने की उम्मीद जगी है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कपूरथला पुलिस ने बीते सोमवार को सुल्तानपुर लोधी के गांव मुंडी मोड़ पर नाका लगाया था। इस दौरान एक कार चालक पुलिस को देखकर कार को वापस भगाने लगा। पुलिस ने पीछा कर कार को रोक कर तलाशी ली तो कार से कई जाली नंबर प्लेटें, गैस सिलेंडर, गैस कटर, दस्ताने, प्लास, पेचकस बरामद किए। पुलिस ने कार सवार चरणजीत सिंह उर्फ नंदू, सूरज निवासी मक्खू, दलजीत सिंह उर्फ सोनू, बलविंदर सिंह बिंदा, दिलबाग सिंह उर्फ बागा निवासी हरिके तरनतारन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में वर्ष 2015 से हिमाचल के कांगड़ा जिले और पंजाब के कई शहरों में एटीएम तोड़कर लाखों रुपये लूटने की बात कबूली है।
विज्ञापन


लूट के पैसों से करते थे नशा
पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों ने कबूल किया है कि वे एटीएम लूटने के बाद लूटे गए पैसों से नशा करते थे। यही नहीं, आरोपी लूट के पैसों से नशीले पदार्थ खरीदकर अन्य लोगों को भी नशा सप्लाई करते थे। पुलिस ने पांचों आरोपियों से एक-एक हजार नशीली गोलियां बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट----
जिले में एटीएम लूटने वाले गिरोह के पंजाब के कपूरथला में गिरफ्तार होने की फिलहाल सूचना नहीं मिली है। जिला कांगड़ा में एटीएम लूट की वारदातों का स्टेटस मालूम कर इस बारे में पंजाब पुलिस से संपर्क किया जाएगा।
- डा. रमेश छाजटा, एसएसपी कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed