{"_id":"5af87a0c4f1c1beb408b4faf","slug":"191526233612-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी को पूरा दिन दौड़ाता रहा फेक वीडियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचआरटीसी को पूरा दिन दौड़ाता रहा फेक वीडियो
Updated Sun, 13 May 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी को पूरा दिन दौड़ाता रहा फेक वीडियो
सोशल मीडिया में सुबह ही वायरल हुआ बस जलने का वीडियो
वीडियो में रानीताल और कांगड़ा के बीच की बताई गई लोकेशन
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। हिमाचल पथ परिवहन निगम को बस जलने की अफवाह ने रविवार को खूब दौड़ाया। निगम दिन भर यही पता करने में जुटा रहा कि उनकी कौन सी बस आग की चपेट में आई है। सोशल मीडिया पर एचआरटीसी बस के जलने का एक फेक वीडियो वायरल हुआ।
इस फेक वीडियो में धर्मशाला-रानीताल सड़क मार्ग के बीच एचआरटीसी बस को जलता हुआ दिखाया गया। बस में आग लगने की स्थिति जानने के लिए लोग निगम के पदाधिकारियों से संपर्क करते रहे। इसके अलावा लोगों ने बस में आग लगने की स्थिति के लिए अग्निशमन विभाग के कार्यालय में भी कई फोन किए, लेकिन हर जगह से उन्हें किसी भी बस में आग लगे होने की कोई सूचना नहीं थी। कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए जलती बस के वीडियो ने जिला भर में खूब सनसनी फैलाई। वहीं इस संदर्भ में धर्मशाला डिपो के आरएम पंकज चड्ढा ने बताया कि एचआरटीसी की बस का जलता हुआ यह वीडियो पूरी तरह से फेक था। उन्होंने बताया कि जांच की जाएगी कि वीडियो कहां से वायरल हुआ। इसके बाद उच्च अधिकारियों से संपर्क कर वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।