फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   फौजी हत्याकांड--------------------

फौजी हत्याकांड--------------------

Wed, 20 Sep 2017 11:59 PM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
फौजी हत्याकांड--------------------
पालमपुर (कांगड़ा)। कंडवाड़ी में 8 सिंतबर को हुई पूर्व सैनिक अनूप खत्री की हत्या के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी को पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर गोरखपुर से पालमपुर ले आई है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से आरोपी को 25 सिंतबर तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। फौजी की हत्या के मामले में पुलिस आरोपी निरंजन निवासी गोरखपुर को गोरखपुर से ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी निरंजन ने अन्य अपने तीन साथियों के साथ रिटायर फौजी अनूप खत्री की आठ सिंतबर को मृतक के फार्म हाउस में कर दी थी। इसके बाद ये चारों आरोपी वहां से फरार हो गए थे। इनकी तलाश में पुलिस पंचरुखी से गोरखपुर गई थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। मामले में संलिप्त तीन आरोपी फरार हैं। पुलिस की टीम अभी गोरखपुर और अन्य जगहों पर फरार आरोपियों के तलाश में जुटी हुई है। पंचरुखी थाना प्रभारी गंभीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी निरंजन को कोर्ट में पेश किया है। जहां से 25 सितंबर तक पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय योल छावनी का निरीक्षण
धर्मशाला। केंद्रीय विद्यालय योल छावनी का वार्षिक शैक्षणिक निरीक्षण्या किया गया। केंद्रीय विद्यालय संगठन (क्षेत्रीय कार्यालय) गुरुग्राम संभाग के सहायक आयुक्त सीएस आजाद के नेतृत्व में विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों के प्रिंसिपलों और अध्यापकों ने सभी कक्षाओं का निरीक्षण किया। आजाद ने बच्चों को जीवन में अच्छी शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय योल छावनी के प्रधानाचार्य गिरीश चंद शर्मा और अन्य स्टाफ का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed