फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पुलिस ने भदरोया में पकड़ी नशे की खेप, तीन गिरफ्तार

पुलिस ने भदरोया में पकड़ी नशे की खेप, तीन गिरफ्तार

Fri, 17 Nov 2017 11:22 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने भदरोया में पकड़ी नशे की खेप, तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कंडवाल (कांगडा)। नूरपुर थाना के भदरोया गांव में पुलिस ने सुबह दबिश देकर साढ़े 11 ग्राम चिट्टा और 120 ग्राम चरस बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया। वहीं, इस मौके पर पुलिस की टीमों का नेतृत्व कर रहे डीएसपी नूरपुर मेघनाथ चौहान ने बताया कि पुलिस थाना इंदौरा, पुलिस चौकी ढांगू, पुलिस चौकी कंडवाल और नूरपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सुबह की पहली किरण के साथ भदरोया गांव में नशे के सौदागरों के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ कर तीन आरोपियों परविंद्र और कुलदीप पुत्र जगदीश निवासी भदरोया और विजय कुमार पुत्र रमेश निवासी भदरोया को साढ़े 11 ग्राम चिट्टा और 120 ग्राम चरस बरामद के धर दबोचा। पुलिस आरोपियों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी हालत में बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed