{"_id":"5b04520b4f1c1bdf408b6fcd","slug":"171527009803-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गगल में आग लगने से घर और पशुशाला जलीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गगल में आग लगने से घर और पशुशाला जलीं
Updated Tue, 22 May 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
गगल में आग लगने से मकान और दो पशुशालाएं जली
जंगल में लगी आग की चपेट में आए, लाखाें का नुकसान
सड़क न होने के कारण नहीं पहुंची अग्निशमन की गाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
धीरा (कांगड़ा)। क्षेत्र की गगल पंचायत के अंदराह गांव में एक मकान और दो पशुशालाएं जल गई हैं। घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। जंगल में लगी आग के कारण यह हादसा हुआ है। अग्निशमन विभाग पालमपुर से गाड़ी आग बुझाने तो आ गई, लेकिन सड़क न होने के कारण गाड़ी घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाई। हल्का पटवारी और नायब तहसीलदार ने घटनास्थल का दौरा कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गगल पंचायत के पास जंगल में आग लगी थी। यह आग आकर अंदराह गांव में एक घर और दो पशुशाला में लग गई। इसकी चपेट में दूसरी पशुशाला भी आ गई। इससे एक मकान और दो पशुशाला जल गईं। हालांकि, जान माल की हानि नहीं हुई है, लेकिन इस आग में दिनेश कुमार का घर, सुरजीत कुमार और जगदीश चंद की पशुशाला जल गई। इससे भारी नुकसान हुआ है। आग लगने का पता चलते ही हल्का पटवारी अनूप राणा और नायब तहसीलदार दिलो राम भारद्वाज ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। इस मौके पर प्रधान राकेश कुमार भी मौजूद रहे। उधर, एसडीएम धीरा संजय कुमार ने हल्का पटवारी और नायब तहसीलदार मौके का जायजा लेने पहुंच गए हैं। पीड़ित परिवारों को फौरी राहत दे दी जाएगी। इसकी विस्तृत रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को जल्द प्रेषित की जाएगी।