फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   छात्र की पानी की बोतल से मिली शराब, थाने पहुंचा मामला

छात्र की पानी की बोतल से मिली शराब, थाने पहुंचा मामला

Sat, 06 Jul 2019 11:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
छात्र की पानी की बोतल से मिली शराब, थाने पहुंचा मामला
छात्र की पानी की बोतल से मिली शराब, थाने पहुंचा मामला
विज्ञापन

परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाया मारपीट का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के साथ लगते रेनबो स्कूल दाड़ी के अध्यापकों पर आठवीं के छात्र के साथ पिटाई करने का आरोप आरोप लगा है। छात्र के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ धर्मशाला थाने और चाइल्ड लाइन में शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार निजी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की पानी की बोतल कहीं गुम हो गई थी। पानी की बोतल जब स्कूल प्रबंधन को मिली तो उसमें शराब पाई गई। आरोप है कि इस बात पर छात्र की स्कूल के शिक्षकों ने पिटाई की। छात्र ने घर पर परिजनों को सारी आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस थाना धर्मशाला और चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन में शिकायत कर दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि कि उनका बच्चा शराब नहीं पीता है। फिर भी अगर उसकी पानी की बोतल में शराब मिली है तो इसकी जानकारी पहले परिजनों को देनी चाहिए थी। लेकिन, स्कूल प्रबंधन ने ऐसा न कर सीधा छात्र की पिटाई की। परिजनों का कहना है कि उन्होंने अपने बेटे का क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में मेडिकल अपने स्तर पर करवाया जिसमें अल्कोहल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। चाइल्ड लाइन कांगड़ा के जिला समन्वयक मनमोहन चौधरी ने बताया कि छात्र के परिजनों की शिकायत मिली है। छात्र सहित स्कूल प्रबंधन से बातचीत की जाएगी। सदर थाना धर्मशाला के एसएचओ सुनील राणा ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि छात्र की पिटाई की शिकायत आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इनसेट

स्कूल प्रबंधन बोला - शराब पीकर आया था छात्र
छात्र स्कूल में शराब पीकर आया था। इस पर छात्र से पूछताछ की गई। छात्र ने शराब पीने की बात कबूल की थी। छात्र ने कहा था कि वह शराब लेकर आया था और थोड़ी पी भी थी। अध्यापकों ने छात्र की पिटाई नहीं की थी। यह आरोप गलत है। अध्यापकों ने छात्र को सिर्फ डांटा था। छात्र के परिजनों ने दूसरे दिन छात्र का मेडिकल करवाया है, जिसमें शराब की मात्रा का आना संभव नहीं है। - मनोहर लाल, प्रिंसीपल, रेनबो स्कूल दाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed