फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   अवैध कटान मामले में दो और गिरफ्तार

अवैध कटान मामले में दो और गिरफ्तार

Mon, 01 Jul 2019 11:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
अवैध कटान मामले में दो और गिरफ्तार
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। अवैध खैर कटान मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध कटान गिरोह का पर्दाफाश कर अभी तक सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी की गई लकड़ी की खेप को भी बरामद कर लिया है। पुलिस दो दिन के भीतर ही 5 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, सोमवार को इस मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इनकी पहचान रमन कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी पाईसा व अकबरद्दीन पुत्र कमालदीन निवासी घिनारी गगरेट (ऊना) के रूप में हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी रमन कुमार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे तीन जुलाई तक पुलिस रिमांड मिला है। इसके अलावा पकड़े गए दूसरे आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जबकि पांच अन्य पकड़े गए आरोपी पहले से ही पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। डीएसपी देहरा लालमन शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि अभी इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

वन विभाग के वन रक्षक अनिल कुमार व वन परिक्षेत्राधिकारी कुलतार सिंह ने पुलिस टीम का सहयोग किया। दो माह बाद इस अनसुलझे केस में कड़ी दर कड़ी को जोड़ कर मामले की तह तक पहुंचा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed