{"_id":"5d0e6f3d8ebc3e4210371e3f","slug":"15612270533-kangra-news30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटक वाहन पलटा, तीन घायल एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पर्यटक वाहन पलटा, तीन घायल एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाले में जा गिरा पर्यटक वाहन; एक की मौत, तीन घायल
खनियारा में चालक की लापरवाही से पेश आया हादसा
पंजाब के फिरोजपुर से आए थे घूमने
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के साथ लगते खनियारा में एक पर्यटक वाहन अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा। इसके चलते वाहन में सवार एक सैलानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार पंजाब से धर्मशाला घूमने आए पर्यटक खनियारा की तरफ से धर्मशाला आ रहे थे। इस दौरान खनियारा के पास चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते आल्टो कार (पीबी-05-जेड-3007) सड़क से छोटे से नाले में गिर गई और पानी के पाइप में फंस गई। इस दौरान कार में वरुण गल्होत्रा पुत्र विजय कुमार हाउस नंबर 186 मुल्तानी गेट फिरोजपुर पंजाब, सौरभ पुत्र विजय कुमार निवासी फिरोजपुर सिटी वार्ड नंबर 18, बलजिंदर सिंह पुत्र साधू सिंह निवासी आजाद नगर फिरोजपुर पंजाब और लविश गल्होत्रा पुत्र नेत्रपाल गलहोत्रा निवासी हाउस नंबर 186 राम गली फिरोजपुर सवार थे। इस हादसे में कार में सवार लविश गल्होत्रा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए सदर थाना प्रभारी सुनील राणा ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों हवाले कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।