फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   स्कूल बस-जीप में टक्कर, चार बच्चे हुए घायल

स्कूल बस-जीप में टक्कर, चार बच्चे हुए घायल

Sat, 15 Jun 2019 12:08 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
स्कूल बस-जीप में टक्कर, चार बच्चे हुए घायल
कांगड़ा। जमानाबाद रोड पर मनूणी खड्ड पर पुल के पास निजी स्कूल बस और जीप में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बस में सवार चार बच्चे घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल कांगड़ा लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, इन बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कांगड़ा-गगल वाया जमानाबाद सड़क मार्ग पर एक स्कूल बस और जीप की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस टक्कर में जहां बस का सामने का शीशा टूट गया, वहीं जीप को भी काफी नुकसान हुआ है। वहीं दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों सहित अभिभावक भी दुर्घटनास्थल की ओर दौड़े पड़े। इसके बाद घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस दुर्घटना में यूकेजी की दिशा, दूसरी कक्षा के अभय कोटी, तीसरी की कनिष्का और चौथी के दिव्यांश को चोटें आई हैं। उधर, कांगड़ा थाने के एसएचओ मेहर सिंह ने कहा कि जीप चालक प्रवीण कुमार के खिलाफ तेज रफ्तारी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed