{"_id":"5cfff140bdec22075c118caa","slug":"15602773032-kangra-news60","type":"story","status":"publish","title_hn":"टुल्लू पंप लगाकर पानी भर रही युवती की करंट लगने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
टुल्लू पंप लगाकर पानी भर रही युवती की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टुल्लू पंप लगाकर पानी भर रही
युवती की करंट लगने से मौत
फतेहपुर की नंगाल पंचायत की घटना, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना फतेहपुर की नंगाल पंचायत में 19 वर्षीय युवती की करंट लगने से मौत हो गई है। युवती टुल्लू पंप लगाकर पानी भर रही थी कि अचानक उसमें करंट आ गया। करंट लगने से युवती बेसुध हो गई। इसके बाद युवती को सिविल अस्पताल फतेहपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मृतक वैशाली पुत्री केवल सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। मंगलवार को वह टुल्लू पंप लगाकर पानी भर रही थी। पंचायत प्रधान गोरखु राम ने बताया अस्पताल में चिकित्सकों ने वैशाली को मृतक घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। उधर, पुलिस थाना फतेहपुर के एएसआई कुलदीप ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
---