फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कंडवाल में ट्रक-स्कूटी की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत

कंडवाल में ट्रक-स्कूटी की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत

Thu, 06 Jun 2019 11:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
कंडवाल में ट्रक-स्कूटी की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत
कंडवाल (कांगड़ा)। नूरपुर थाना के तहत कंडवाल चौकी क्षेत्र में एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान दिनेश भारती (25) पुत्र रमेश भारती निवासी छन्नी गुजरां के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार योग राज (30) पुत्र ओम प्रकाश निवासी ममून दोस्त दिनेश भारती के साथ स्कूटी पीबी-35ए-0423 पर कंडवाल से जसूर की तरफ जा रहे थे। कंडवाल चौकी के पास स्कूटी सवार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गए तथा दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। योग राज ने हेलमेट पहन रखा था। इसके चलते पर वह बच गया, जबकि स्कूटी के पीछे बैठे दिनेश भारती की सड़क पर गिरते ही मौत हो गई। हादसे में आरोपी ट्रक चालक दुर्घटना स्थल से फरार होने में कामयाब रहा, लेकिन कंडवाल पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल मलकीयत सिंह ने मुस्तैदी दिखाते हुए ट्रक चालक का पीछा किया तथा 500 मीटर की दूरी पर चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उधर, डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने कहा कि पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जसूर की ओर दोस्त के साथ जा रहा था दिनेश
कंडवाल (कांगड़ा)। दिनेश भारती पुत्र रमेश भारती निवासी छन्नी गुजरा पंजाब अपने घरवालों का लाडला था। दो भाइयों में वह दूसरे नंबर पर था। उसके पिता मजदूरी का काम करते हैं। पढ़ाई करने के बाद दिनेश भी अभी मजदूरी का काम करता था। किसी काम के चलते वीरवार को दिनेश अपने दोस्त के साथ जसूर की ओर स्कूटी पर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed