फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   3 दिन में बैंक अकाउंट से 2 लाख निकाल ले गए शातिर

3 दिन में बैंक अकाउंट से 2 लाख निकाल ले गए शातिर

Thu, 06 Jun 2019 12:28 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
3 दिन में बैंक अकाउंट से 2 लाख निकाल ले गए शातिर
बिना ओटीपी, पिन बताए खाते से 2 लाख निकाल ले गए शातिर
विज्ञापन

नगरोटा बगवां स्कूल में कार्यरत कर्मचारी हुआ ठगी का शिकार
चार बार एटीएम तो तीन बार ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से हुई ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां उपमंडल के एक स्कूल में कार्यरत कर्मचारी ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ है। कर्मचारी से यह ठगी 4 से 7 मई के बीच हुई है, इसका पता कर्मी को तब चला, जब वह बैंक से पैसे निकलवाने के लिए गया। हैरतअंगेज यह है कि इस दौरान कर्मचारी ने न तो किसी व्यक्ति को अपना एटीएम दिया और न ही किसी को कोई ओटीपी आदि बताया। बावजूद इसके उसके बैंक अकाउंट से 4 बार एटीएम से पैसे निकाले गए, जबकि तीन बार ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिये पैसों को अन्य अकाउंट में ट्रांसफर किया गया है।

इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस थाना नगरोटा बगवां में भी ठगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। जानकारी के अनुसार नगरोटा बगवां उपमंडल के तहत एक सरकारी स्कूल में कार्यरत खोली (कांगड़ा) निवासी मिलखी राम के बैंक अकाउंट से चार मई को 20 हजार रुपये एटीएम के माध्यम से निकाले गए। इसके बाद चार मई को ही 40 हजार रुपये प्रभु लिंगम गुप्त के खाते में ट्रांसफर हुए। इसके बाद 5 मई को फिर पटना के एक एटीएम से 20 हजार और पदमा कलमाला के खाते में 40 हजार रुपये ट्रांसफर हुए, जबकि 6 मई को फिर से ज्योति देवी के खाते में 39 हजार और पटना के उसी एटीएम से 20 हजार रुपये निकाले गए। वहीं 7 मई को फिर से पटना में एटीएम से 20 रुपये की निकासी हुई। कुल मिलाकर पीड़ित को एक लाख 99 हजार रुपये की चपत लगी है। पीड़ित ने बताया कि उसका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा टांडा में है और उसे उसके खाते से रुपये निकाले जाने का पता उस समय लगा, जब घर के किसी सामाजिक कार्य के लिए पैसे निकालने बैंक गया। इस दौरान बैंक स्टाफ ने उसे उसके खाते में रकम कम होने की बात कही। उसने बताया कि उसे कभी भी किसी व्यक्ति ने फोन पर उसके एटीएम कार्ड बारे कोई सूचना भी नहीं मांगी। इसके बाद उसने बैंक से डिटेल मांगी, जिसमें यह राशि पटना में निकाली गई बताई गई। वहीं संबंधित बैंक प्रबंधन ने उसे भरोसा दिलाया है कि उसकी रकम को वापस उसके खाते में डलवाने की कोशिश की जाएगी। पीड़ित के अनुसार वह अपने बेटे की शादी के लिए यह रकम निकालने आया था। उधर, इस बारे में संबंधित बैंक शाखा के प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि उपभोक्ता की रकम की निकासी पटना (बिहार) से होती रही तथा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले को विजिलेंस के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed