फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   इनोवा में हेरोइन की सप्लाई करते धरा छात्र

इनोवा में हेरोइन की सप्लाई करते धरा छात्र

Sun, 21 Apr 2019 12:32 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
इनोवा में हेरोइन की सप्लाई करते धरा छात्र
शाहपुर (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा में नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस थाना शाहपुर की टीम ने नाके के दौरान एक युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। युवक खुद को नूरपुर कॉलेज का छात्र बता रहा है। वहीं पुलिस ने युवक के मोबाइल को भी कब्जे में लिया है, जिसकी जांच पड़ताल चल रही है। इसमें वह सोशल मीडिया के माध्यम से चिट्टे की सप्लाई और रेट के बारे में अन्य लोगों से संपर्क कर रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शाहपुर पुलिस की टीम ने घटनालू में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान नूरपुर से शाहपुर की ओर आ रही इनोवा कार (एचपी 38 ई-6533) को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान इनोवा में सवार युवक से 5.65 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इनोवा चालक युवक की पहचान सुरजीत सिंह उर्फ बंटी (22) निवासी बरड़ी (सुल्याली) नूरपुर के रूप में हुई है। युवक खुद को नूरपुर कॉलेज का छात्र बता रहा है। वहीं पुलिस ने युवक ने मोबाइल को भी कब्जे में लिया है। युवक ने सोशल मीडिया पर अपने लोकेशन और चिट्टे का रेट के बारे में जानकारी साझा की है।
विज्ञापन

उधर, थाना प्रभारी शाहपुर हेमराज शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि युवक के मोबाइल में मिली जानकारी के आधार पर भी पुलिस मामले की गहनता से जांच में रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed