फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   टांडा में चौथी मंजिल से कूदा मरीज

टांडा में चौथी मंजिल से कूदा मरीज

Tue, 21 Aug 2018 12:06 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
टांडा में चौथी मंजिल से कूदा मरीज
कांगड़ा। डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में एक रोगी ने अस्पताल की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। 52 वर्षीय सुभाष चंद पठानकोट का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रोगी था।
विज्ञापन

उसे टांडा के मेडिसिन वार्ड में 17 अगस्त को दाखिल करवाया गया था। रोगी ने जैसे ही सुबह अस्पताल की चौथी मंजिल से छलांग लगाई तो अफरातफरी मच गई। सुरक्षा कर्मियों ने टांडा पुलिस चौकी को सूचित किया। गंभीर हालत में उसे इमरजेंसी में लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एमएस डॉ. जीडी गुप्ता ने बताया कि रोगी मेडिसिन वार्ड में उपचाराधीन था। उन्हें सूचना मिली कि रोगी ने छलांग लगा दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दे दी है। पुलिस थाना प्रभारी कुलदीप राज ने बताया कि टांडा अस्पताल प्रशासन की शिकायत पर शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच कर शुरू कर दी है। मेडिसिन वार्ड में भर्ती अन्य रोगियों से भी सुभाष के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed