फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बच्ची को पैदा कर झाड़ियों में फैंकने वाले महिला, पुरुष को कैद

बच्ची को पैदा कर झाड़ियों में फैंकने वाले महिला, पुरुष को कैद

Sat, 20 Jan 2018 11:50 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
बच्ची को पैदा कर झाड़ियों में फैंकने वाले महिला, पुरुष को कैद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कांगड़ा। अदालत ने एक नवजात बच्ची को झाड़ियों में जिंदा फेंकने के आरोप में एक व्यक्ति और महिला को सजा सुनाई है। उस दौरान दोनों युवक-युवती का प्रेम प्रसंग था और युवती गर्भवती हो गई। उसने पठानकोट के एक अस्पताल में लड़की को जन्म दिया और चक्की बैंक के किनारे बच्ची को फेंक दिया। बच्ची जिंदा हालात में पठानकोट निवासी देवीदास नाम के व्यक्ति को मिली। उसने पठानकोट पुलिस को सूचना दी और लड़की को अपनी बहन दर्शना देवी, जिसके यहां कोई बच्चा नहीं है उसके हवाले कर दिया। बाद में युवती ने कांगड़ा पुलिस थाना में युवक संतोष कुमार

निवासी लंज के खिलाफ उसके बच्चे का जबरन गर्भपात करवाने की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसी जांच के दौरान सारा वाक्या सामने आया। जांच के दौरान पाया गया कि बच्चे का गर्भपात नहीं, बल्कि लड़की जिंदा पैदा हुई और उसे दोनों ने मिलकर चक्की बैंक के नीचे फेंक दिया। इसके लिए पुलिस ने महिला को भी आरोपी मानकर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 317 के तहत मुकदमा दर्ज कर कांगड़ा की अदालत में चालान पेश किया। न्यायाधीश प्रथम श्रेणी एसीजेएम धीरू ठाकुर ने गवाहों के बयानों और पुलिस की जांच के आधार पर संतोष कुमार और महिला को दोषी करार देते हुए संतोष कुमार को दो साल की कैद, जिसमें एक महीने का कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माना और महिला को एक साल की कैद व 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। मामले की पैरवी जिला सहायक उपन्यायवादी श्वेता ने की। उन्होंने बताया कि बताया कि जुमार्ने की राशि लड़की के खाते में जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed