{"_id":"5ba52723867a55013f17d282","slug":"131537550115-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालमपुर के सकैड़ी में महिला ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पालमपुर के सकैड़ी में महिला ने फंदा लगा दी जान
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकैड़ी में महिला ने लगाया फंदा, पति और ससुर गिरफ्तार
मृतका के पिता ने सुसराल पक्ष पर लगाया प्रताड़ना और मारपीट का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल के सकैड़ी गांव में एक महिला ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। महिला के परिजनों ने सुसराल वालों पर तंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार सकैड़ी गांव की महिला ने अपनी पशुशाला में वीरवार रात फंदा लगा कर जान दे दी। इससे महिला रीना देवी की मौत हो गई है। महिला की मौत का पता चलते ही मृतका के पिता प्रीतम चंद निवासी करोट उतराला ने उसके पति और ससुर के खिलाफ लड़की को तंग और मारपीट करने का आरोप लगाया। उसका कहना है कि उनकी प्रताड़ना से तंग आकर ही उनकी बेटी ने ऐसा कदम उठाया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए पालमपुर लाया गया। इस पर पोस्टमार्टम के बाद महिला का दाह संस्कार कर दिया गया है। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर मृतका के पति देवेंद्र और ससुर अर्जुन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उधर, डीएसपी पालमपुर विकास धीमान ने कहा कि सकैड़ी गांव में एक महिला की फंदा लगा कर जान दे दी है। इस पर मृतक महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति देवेंद्र और सुसर अर्जुन सिंह के खिलाफ दफा 306 और 34 के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।