{"_id":"5b50d6524f1c1b50748b5f24","slug":"131532024402-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.14 ग्राम चिट्टे सहित महिला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
2.14 ग्राम चिट्टे सहित महिला गिरफ्तार
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2.14 ग्राम चिट्टे के साथ महिला गिरफ्तार
डमटाल/इंदौरा (कांगड़ा)। नारकोटिक्स सेल की टीम ने गश्त के दौरान गांव छन्नी बेली से एक महिला को 2.14 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। थाना इंदौरा के प्रभारी संदीप पठानिया ने बताया कि डमटाल चौकी के प्रभारी एसआई अजीत सिंह और नारकोटिक सेल की मुख्य आरक्षी गोबिंद सिंह, इंद्रजीत, मानक मुख्य आरक्षी राजिंदर कुमार, पुरुशोत्तम सिंह, परमजीत और महिला आरक्षी रंजना देवी की टीम गश्त पर थी। इस दौरान एक महिला छन्नी गांव की मुख्य गली से मेन रोड की तरफ आ रही थी। पुलिस को देखकर महिला भागने लगी, जिस पर उसे मौके पर दबोच लिया। वहीं, तलाशी के दौरान महिला के पर्स से 2.14 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी महिला की पहचान रोजी पत्नी प्रदीप कुमार उर्फ सांगा वासी छन्नी के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी नुरपुर नवदीप सिंह ने की है।