{"_id":"5b3fa9184f1c1b9d468b509b","slug":"121530898712-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला के 1","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धर्मशाला के 1
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला के 18 होटलों का बिजली-पानी कटा
बिजली बोर्ड और आईपीएच ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई
नगर निगम धर्मशाला ने जारी की 23 अवैध होटलों की लिस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला के 18 अवैध होटलों के बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए गए हैं। आईपीएच और विद्युत बोर्ड ने संयुक्त रूप से शहर के अवैध होटलों को बिजली-पानी काटा। इस दौरान पुलिस विभाग की टीम भी साथ रही। नगर निगम धर्मशाला ने वीरवार देर शाम को आईपीएच और विद्युत बोर्ड को 23 अवैध होटलों की सूची भेजी थी। इसके बाद दोनों महकमों ने शुक्रवार सुबह से ही कनेक्शन काटने का अभियान शुरू किया। देर शाम तक 18 अवैध होटलों के कनेक्शन काटे गए, जबकि पांच अवैध होटलों के कनेक्शन शनिवार को काटे जाएंगे। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त सुखदेव सिंह ने कहा कि शहर के 23 और होटलों में खामियां पाई गई है। इन होटलों के बिजली-पानी के कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
12 होटल नहीं थे पंजीकृत
जिन अवैध होटलों के पानी-बिजली काटा गया, उसमें से 12 होटल ऐसे थे, जो पर्यटन विभाग में पंजीकृत तक नहीं थे। कई सालों से ये होटल टैक्स के रूप में पर्यटन विभाग को चूना लगा रहे थे।
विद्युत बोर्ड धर्मशाला एसडीओ पुनीत वत्स ने कहा कि एमसी की सूची के मुताबिक अभी 18 अवैध होटलों की बिजली काटी गई है, पांच होटलों पर शनिवार को कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आईपीएच के एसडीओ विपिन कुमार ने कहा कि 18 अवैध होटलों को पानी के कनेक्शन काटे गए हैं।