फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   धरोट दुराचार मामले में पुलिस के हाथ तीसरे दिन भी अधूरे

धरोट दुराचार मामले में पुलिस के हाथ तीसरे दिन भी अधूरे

Sun, 29 Apr 2018 10:44 PM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
धरोट दुराचार मामले में पुलिस के हाथ तीसरे दिन भी अधूरे
धरोट गैंगरेप बना पुलिस के गले की फांस
विज्ञापन

तीसरे दिन भी पांच आरोपियों में से तीन पुलिस की गिरफ्त से दूर
तीनों की गिरफ्तारी में लेटलतीफी बढ़ा सकती पुलिस की मुश्किलें
विनोद राणा
पालमपुर (कांगड़ा)। धरोट के जंगल में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप के मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। पुलिस ने भले ही मामले में शामिल दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया है, लेकिन मामले में शामिल तीन आरोपी अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं। लिहाजा, पुलिस को रविवार को आखिर उनका लुक आउट जारी करना पड़ा। यह मामला पुलिस के गले की भी फांस बन गया है।

पुलिस लुक आउट से सार्वजनिक नामों से साफ है कि फरार ये तीनों आरोपी बालिग हैं। इससे यह भी हो सकता है कि फरार ये तीनों आरोपी ही इस मामले में मास्टर माइंड हैं। पुलिस ने भले ही मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग आरोपियों को दो दिन में ही पकड़ लिया है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि मामले में बालिग आरोपी तीनों फरार हैं। हालांकि, पुलिस ने तीनों को पकड़ने के लिए अलग-अलग जगहों पर टीमें लगाई हुई हैं। लेकिन, अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पालमपुर उपमंडल में हुआ बहुचर्चित गैंगरेप मामला अब पुलिस की भी फांस बनने लगा है। गिरफ्तारी में हो रही लेटलतीफी से पुुलिस की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। इसे लेकर अंदरखाते लोगों में भी आक्रोश बढ़ने लगा है, जबकि सूत्रों की मानें तो धरोट के जंगलों में कई युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए लोगों ने भी देखे हैं, जो वहां पर मौजूद दादी मां के पास लगी महिला लेबर के आसपास भी मंडराते देखे गए थे। हालांकि, यह बात इन तीनों की गिरफ्तारी से ही पुख्ता होगी। वे यही युवक थे या अन्य कोई ओर है। उधर, एसपी संतोष पटियाल ने कहा कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी हुई है। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed