{"_id":"5a09e47a4f1c1b60678baf9c","slug":"121510597754-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर पहुंच जाती एंबुलेंस तो बच जाती युवक की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समय पर पहुंच जाती एंबुलेंस तो बच जाती युवक की जान
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबागांव (कांगड़ा)। लंबागांव की स्काड खड्ड पुल पर रविवार शाम हुए हादसे के बाद अगर समय पर एंबुलेंस पहुंच जाती तो शायद एक युवक की जान बच जाती। जयसिंहपुर अस्पताल में एंबुलेंस मौके पर नहीं थी। बताया जा रहा है कि अस्पताल से एंबुलेंस को कहीं दूसरी जगह भेज दिया गया था। लंबागांव में शाम को स्काड पुल पर एक बाइक के ट्रक से टकराने के बाद दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे में कुछ सांसें चल रही थीं। यह देख जब लोगों ने जयसिंहपुर में एंबुलेंस को फोन किया तो एंबुलेंस करीब एक घंटे के बाद पहुंची। तब तक दूसरे युवक की भी मौत हो चुकी थी। यह हादसा करीब छह बजे हुआ था और एंबुलेंस करीब एक घंटा देरी से पहुंची। इससे अंकुज को नहीं बचाया जा सका। लोगों का कहना है कि जयसिंहपुर में एंबुलेंस होती तो अंकुज की जान बच सकती थी। एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही अंकुज को उसके परिजन पालमपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए थे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। जयसिंहपुर अस्पताल में एक एंबुलेंस थी, जो पिछले कई दिनों से अस्पताल में नहीं है। बताया जाता है कि इस एंबुलेंस को परागपुर भेज दिया गया है। मौके पर पहुंचे भाजपा उम्मीदवार रवि धीमान ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार जयसिंहपुर क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने मे नाकाम साबित हुई है।
.....
पक्ष एंबुलेंस प्रभारी
000
विज्ञापन
.....
पक्ष एंबुलेंस प्रभारी
000