{"_id":"59b03b084f1c1be87f8b46ef","slug":"121504721672-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टकराकर चकनाचूर हुई कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से टकराकर चकनाचूर हुई कार
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को खुशीनगर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बुधवार को नूरपुर के पास खुशीनगर में नेशनल हाईवे पर मारुति कार में सवार तारा चंद निवासी वार्ड नंबर पांच (नूरपुर) नागनी की तरफ से नूरपुर आ रहे थे। जबकि, ईंटों से लदा एक ट्रक नूरपुर से धर्मशाला की तरफ जा रहा था। नेशनल हाईवे पर रास्ते में खुशीनगर के पास ट्रक और कार की
टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक से टकराने के बाद चकनाचूर हो गई। हादसे में कार सवार तारा चंद (70) निवासी नूरपुर (वार्ड 5) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। नूरपुर के थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।