{"_id":"5be866b5bdec221e2f5b6784","slug":"11541957301-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घियोरी में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घियोरी में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चालक की मौत
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
घियोरी में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की मौत
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। थाना देहरा के तहत गांव घियोरी में बजरी लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार सतिंद्र राणा (35) पुत्र रमेश चंद निवासी घियोरी रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ट्रैक्टर ट्राली से किसी व्यक्ति की बजरी लेकर जा रहा था कि चढ़ाई पर चढ़ते समय ट्राली का हुक टूट गया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और चालक सतिंद्र उसकी चपेट में आ गया। आसपास के लोगों के पहुंचने पर चालक को बाहर निकाला गया। लेकिन हादसे में गंभीर चोट के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज करके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया। डीएसपी देहरा एलएम शर्मा बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।