फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   अवैध खनन करते एक जेसीबी, दो टिप्पर जब्त

अवैध खनन करते एक जेसीबी, दो टिप्पर जब्त

Fri, 17 Nov 2017 11:18 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन करते एक जेसीबी, दो टिप्पर जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नूरपुर (कांगड़ा)। हिमाचल-पंजाब की सीमा से सटी चक्की खड्ड क्षेत्र में अवैध खनन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को चक्की क्षेत्र में अवैध खनन होने की ग्रामीणों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते तहसीलदार की अगुवाई में मौके पर पहुंची टीम ने एक जेसीबी और दो टिप्परों को जब्त कर लिया है।

हालांकि, औचक कार्रवाई के दौरान चक्की दरिया में बड़े पैमाने पर अवैध खनन की कार्रवाई में जुटे करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा चालक मौके से जेबीसी मशीनों और टिप्परों को भगाने में कामयाब हो गए। जानकारी के मुताबिक नूरपुर के तहसीलदार जय गोपाल शर्मा ने चक्की खड्ड के मौजा खन्नी टीका पैल में छापा मार कर वहां अवैध खनन कर रही एक जेसीबी और दो टिप्परों को मौके पर पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। उधर, एसडीएम आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि खन्नी क्षेत्र के किसानों ने उन्हें एक शिकायत पत्र सौंपकर चक्की में होने वाले अवैध खनन पर तुरंत रोक लगाने की मांग की थी। प्रशासन की टीम अवैध खनन कर रही एक जेसीबी और दो टिप्परों को मौके पर पकड़ने में कामयाब रही है। जबकि आधा दर्जन जेसीबी और दर्जन भर टिप्परों के चालक अपने वाहनों सहित मौके से फरार हो गए। उन्होंने कहा कि प्रशासन नूरपुर उपमंडल में अवैध खनन सहन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि नूरपुर के खनन अधिकारी को अवैध खनन के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed