फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बिना लाइसेंस बंदूक रखने पर व्यक्ति गिरफ्तार

बिना लाइसेंस बंदूक रखने पर व्यक्ति गिरफ्तार

Mon, 18 Mar 2019 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
बिना लाइसेंस बंदूक रखने पर व्यक्ति गिरफ्तार
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। बिना लाइसेंस के हथियार रखने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ज्वालामुखी पुलिस को बिना लाइसेंस की बंदूक होने की गुप्त सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने दरीन पंचायत के कूट कश्मीर गांव में दबिश दी। पुलिस ने व्यक्ति से टोपीदार बंदूक बरामद की। व्यक्ति की पहचान सुनील कुमार निवासी कूट कश्मीर गगडूही के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि सुनील कुमार मेहनत-मजदूरी करता है। वहीं पुलिस ने जब आरोपी से बंदूक के लाइसेंस के बारे में जानकारी हासिल करनी चाही तो वह आनाकानी करने लगा। इस दौरान पुलिस ने आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत करके आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी तिलक राज ने बताया कि पुलिस अब छानबीन में जुटी है कि उसने यह बंदूक कहां से और कब खरीदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed